उजाला / उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह गंगाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेंद्र राणा, रमेश भट्ट, प्रताप रावत सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान किया।
सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जन्मदिन
भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उत्तरकाशी जनपद सहित पूरे प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इन कार्यक्रमों में खेल प्रतियोगिताएं, मैराथन दौड़, फल वितरण, भंडारे, हवन-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रक्तदान जैसे आयोजन शामिल हैं।
रक्तदान के जरिए दिया समाजसेवा का संदेश
नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए अस्पतालों में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं और युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही उत्तराखंड राज्य के निरंतर विकास और प्रगति के लिए भी मंगलकामना की गई।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला महामंत्री महावीर नेगी, जिला पंचायत सदस्य भारत पृष्ठ, युवा मोर्चा के संतोष नौटियाल, नितिन पयाल, अंकित भैया, अभिषेक गुसाईं, गणेश राणा सहित अन्य कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।
