हरदोई में गंगा-रामगंगा और गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा, गंगा खतरे के निशान के करीब

उजाला/हरदोई: गंगा और रामगंगा नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

मंगलवार की सुबह मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से गंगा नदी में 65,265 क्यूसेक तथा नरौरा से 62,398 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दोनों स्थानों से गंगा नदी में कुल 1,27,663 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की खबर है।जबकि गर्रा नदी में ड्यूनी बांध, पीलीभीत से 1,298 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
मंगलवार को गंगा नदी का हरदोई के राजघाट पर जलस्तर में 125.800 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 125.810 मीटर से महज 1 सेंटीमीटर नीचे तथा चेतावनी बिंदु से 49 सेंटीमीटर ऊपर है।

रामगंगा नदी हुल्लापुर में रामगंगा का जलस्तर 136.850 मीटर रहा, जबकि चेतावनी बिंदु 136.600 मीटर और खतरे का निशान 137.100 मीटर है।

इधर गर्रा नदी के केंद्रीय जल आयोग साइट, सांडी में जलस्तर 129.730 मीटर रहा, जो चेतावनी बिंदु 129.150 मीटर से 58 सेंटीमीटर तथा खतरे के निशान से 8 सेंटी मीटर ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *